
Hey,
Welcome to mugafi
community!
If you want to share new content, build your brand and make lifelong friends, this is the place for you.
Learn & Grow Rapidly
Build Deep Connections
Explore & launch Content
Please Read & Support to Win.
Full Story here:- https://notionpress.com/hi/story/ssc/19064/%E0%A4%85%E0...
•
समय सबसे महान है। समय से अधिक शक्तिशाली कोई शस्त्र नहीं।
समय का सही उपयोग मनुष्य को महानता की चर्म सीमा तक पहुंचा सकता है। किंतु उसी समय का दुरूपयोग मनुष्य को क्षीणता की कगार पर पहुंचा देता है।
राजकुमार बद्रीनाथ; राजकुमार होकर भी जिसे राजा से बढ़कर प्रेम वह सम्मान मिला। राजकुमार बद्रीनाथ का जन्म ही राज करने के लिए हुआ था। लेकिन नियति और अपनों के षड़यंत्र ने उसे सिंहासन से विलग कर दिया। किंतु ये षडयंत्र उसे अपने कर्तव्य से विमुख नही कर पाया।
कहते हैं कि वास्तविक राजा वह नहीं होता जो केवल सिंहासन पर बैठे, बल्कि वास्तविक राजा वह होता है जो अपनी प्रजा के दिलों पर राज करे। और राजकुमार बद्रीनाथ एक ऐसा ही महान राजकुमार था।
अपनो के किए छल के कारण बद्री सिंहासन पर भले ही ना बैठ पाया हो। परंतु विजयद्वीप साम्राज्य की प्रजा ने उसे अपने दिलों के सिंहासन पर बिठाया था। अगर विजयद्वीप की प्रजा को कोई भी समस्या होती तो वो सबसे पहले राजकुमार बद्रीनाथ के पास ही जाते। और राजकुमार बद्रीनाथ भी अपनी प्रजा को सर्वोपरि मानते।
विजयद्विप की प्रजा राजकुमार बद्रीनाथ का उतना ही सम्मान और स्नेह करती थी जितना वो उनके पिता महाराज सुसेन को करते थे। और ऐसी प्रजा के लिए बद्रीनाथ जैसा योद्धा समय की धारा को मोड़कर भी उनके सुख को वापस लाने की काबिलियत रखता था।
किंतु क्या होगा जब शत्रु दिखाई ना दे?! उसे छुआ या पकड़ा नहीं जा सकता। और जो आपके अंदर ही बसा हो? क्या होगा जब राजकुमार बद्रीनाथ का सामना होगा ऐसे अनदेखे, अंजान और असामान्य शत्रु से? क्या बद्रीनाथ अपना विजयद्वीप, अपनी प्रजा की रक्षा कर पाएगा? या समय के भंवर में विजयद्वीप साम्राज्य का नाम गुम हो जाएगा!?
Please Read & Support to Win.
Full Story here:- https://notionpress.com/hi/story/ssc/19064/%E0%A4%85%E0...
#creatorsnight #letsunlu
#collabkaro
Read Less

Show thread


72 Likes
3 Comments
Trending Posts